भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिवार के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए। 

नई दिल्ली। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) के परिवार के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद परिवार के लोगों ने पीएम के साथ मुलाकात के अनुभव शेयर किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है। बहुत अच्छा काम किया है। मैं अपनी तरफ से, अपने परिवार की तरफ से, बिहार के शोषित-पीड़ित, दलित, लांक्षित की तरफ से इन्हें बधाई देने के लिए आया था। बहुत खुशी है। बिहार की जनता को खुशी है। हमारे परिवार लोगों को खुशी है।"

Scroll to load tweet…

कर्पूरी ठाकुर के पोते रंजीत कुमार ने कहा, "हमलोगों को रात में पता चला था। घोषणा किए जाने के बाद पूरे गांव के लोग खुश हुए। पटाखे फोड़े गए। पूरे गांव में मिठाई बांटी। ऐसा लगा दीवाली हो। दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने पापा (राम नाथ ठाकुर) को फोन किया। मैं भी सुन रहा था। उन्होंने खुद कहा था कि बच्चों को साथ लेकर आइए। मुझे तो लग रहा था कि पीएम हमारे घर के हैं।"

कर्पूरी ठाकुर के परिवार की सदस्य नमीता कुमारी ने कहा, "मेरे दादा को भारत रत्न मिला, यह सबसे बड़ी खुशी है। इसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता। इसके बाद प्रधानमंत्री जी हमलोगों को बुलाए, इतना आदर दिया, इतना समय दिया। बहुत अच्छे से बात हुई।" डॉ. जागृति ने कहा, "बहुत गर्व है कि नरेंद्र मोदी जी ने भारत रत्न देने के लिए मेरे दादा जी को चुना। मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं।"

यह भी पढ़ें- Arun Yogiraj Interview: चुनौती-स्ट्रैटजी और श्रीराम का आशीर्वाद, 2 महीने ब्लैंक था और फिर...

मृत्युंजय ने कहा, "मोदी जी नहीं होते तो यह सम्मान उनको कभी नहीं दिया जाता। मोदी जी हरेक आदमी के बारे में सोचते हैं। उन्हें पता है कि किस व्यक्ति को पूरा देश फॉलो करेगा। कर्पूरी ठाकुर शोषितों-वंचितों की आवाज उठाते रहे हैं।" कुमारी मधु ने कहा, “मैं नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने मेरे दादा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है। उन्होंने बहुत ही बड़ा काम किया है। आजतक ऐसा किया ने नहीं किया।”

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने छोड़ दी पार्टी