नई दिल्ली नगर परिषद (New Delhi Municipal Council ) के नए चेयरमैन के नाम की घोषणा हो गई है। भूपिंदर सिंह भल्ला को यह जिम्मेदारी मिली है। भल्ला 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर परिषद (New Delhi Municipal Council ) के नए चेयरमैन के नाम की घोषणा हो गई है। भूपिंदर सिंह भल्ला को यह जिम्मेदारी मिली है। शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। भल्ला 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह दिल्ली के अपर मुख्य सचिव का पद संभाल रहे हैं। भल्ला 1989 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र की जगह लेंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

भल्ला की नियुक्ती की घोषणा दिल्ली के 22वें उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के एक दिन बाद की गई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में दिल्ली के तीन नगर निगम को एक कर दिल्ली नगर निगम में मिलाया है। इसके बाद यह नियुक्ती की गई है।
