बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर से तीन चरणों में मतदान होना है। इससे पहले भाजपा, जेडीयू, राजद और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने अपना अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा किया है। 66% लोग इस वादे को ठीक मानते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। 

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर से तीन चरणों में मतदान होना है। इससे पहले भाजपा, जेडीयू, राजद और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने अपना अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा किया है। 66% लोग इस वादे को ठीक मानते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत के नई ओपिनियन गेदरिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप 'प्रश्नम' ने बिहार के 2000 लोगों से दो सवाल पूछे।

पहला- क्या आपने भाजपा के कोरोना वायरस की फ्री वैक्सीन के वादे के बारे में सुना?
दूसरा- क्या चुनाव के वादे के रूप में मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन का वादा ठीक है?

लोगों ने यूं दिया जवाब
पहला जवाब
: पहले सवाल के जवाब में 53% ने लोगों ने कहा कि उन्होंने भाजपा के फ्री वैक्सीन वाले वादे के बारे में सुना है। 
दूसरा जवाब- जिन लोगों ने फ्री वैक्सीन के बारे में सुना है, उनमें से 66% लोगों ने इसे सही चुनावी वादा बताया। 

कैसे हुआ सर्वे? 
यह सर्वे 23 अक्टूबर 2020 को किया गया। इसे पूरा करने में सिर्फ 1 घंटे का समय लगा। इसमें 45% महिलाओं और 55% पुरुषों ने हिस्सा लिया।