ट्विटर (Twitter) पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा कि शर्म की बात है! जब देश सीडीएस (CDS)के खोने का शोक मना रहा है, उस समय मैडम (Priyanka gandhi) राजनीतिक रैलियां कर रही हैं। नृत्य कर रहीं हैं और कांग्रेस (Congress) इन्हें गर्व के साथ शेयर कर रही है।

नई दिल्ली। जिस वक्त पूरा देश सीडीएस (CDS)बिपिन रावत को नम आंखों से विदाई दे रहा था, उसी समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) डांस कर रही थीं। यह आरोप किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है, बल्कि कांग्रेस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया है। यही नहीं- उसने कैप्शन में लिखा - प्रियंका गांधी आदिवासियों के साथ थिरकते हुए। कांग्रेस का यह ट्वीट एक बार फिर उसके गले की फांस बन गया।

लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और सोनिया गांधी को जमकर लताड़ा। कहा कि यह शर्म की बात है कि जब देश शोक में है तब आप डांस और रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार शाम कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल किए गए ट्वीट में लिखा था - प्रियंका गांधी जी गोवा के जनजातीय समुदाय के पारंपरिक लोकनृत्य पर जनजातीय समुदाय की महिलाओं के साथ थिरकते हुए। पारंपरिक लोकनृत्य गोवा की सांस्कृतिक विरासत है, हम गोवा की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करेंगे। इस ट्वीट के बाद लोगों ने कहा कि शर्म की बात है! जब देश सीडीएस (CDS)के खोने का शोक मना रहा है, उस समय मैडम राजनीतिक रैलियां कर रही हैं। नृत्य कर रहीं हैं और कांग्रेस इसे गर्व के साथ साझा कर रही है। आज तो शोक मना लेते। ये नाच तो 4 दिन टल सकता था।

पुलवामा हमले के बाद राहुल का डांस करता वीडियो डाला
कांग्रेस ने प्रियंका का आदिवासी महिलाओं के साथ एक फोटो भी ट्वीट किया। इस पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - कांग्रेस के अपने योद्धा हैं। राहुल गांधी पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) के बाद नाचते हैं। प्रियंका गांधी उस समय डांस करती हैं, जब पूरा देश CDS के निधन के शोक में डूबा हो और उनका अंतिम संस्कार चल रहा हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

किसी ने कहा- बेस्ट ऐक्ट्रेस, कोई बोला - यह चौंकाने वाला
एक यूजर ने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा - हम अकेले इस अपार दुःख को नहीं संभाल सकते। शोक संवेदनाओं के बीच, यह हर किसी को चौंकाने वाला लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा - बेस्ट ऐक्ट्रेस! कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा- जहां पूरा देश शोक मना रहा है, मैडम का डांस दिख रहा है। आप लोग कैसे इसको टोलरेट कर लेते हैं? अशोक तिवारी नामक एक यूजर ने लिखा - कांग्रेस पर थूकता है भारत। एक यूजर ने कमेंट किया- अपने सरनेम की तरह ये भी नकली हैं तो कुछ लोगों ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम के साथ प्रियंका गांधी का नाम लिखते हुए विस्मयादिबोधक चिह्न बनाया। एक यूजर ने तो कांग्रेस को बेशर्म तक कह डाला। 

Scroll to load tweet…

गोवा के दौरे पर हैं प्रियंका
गोवा में 2022 में चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस वहां अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। प्रियंका गांधी आज गोवा के दौरे पर थीं। इसी दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय की महिलाओं के साथ यह डांस किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर में आदिवासी गौरव दिवस की शुरुआत करने के साथ ही आदिवासियों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इसके बाद से कांग्रेस भी आदिवासियों के बीच वोट बैंक बनाने में लगी है। 

यूथ कांग्रेस के हैंडल से की गई थी अपमानजनक टिप्पणी
8 दिसंबर को Madepura Youth Congress नाम के एक ट्विटर हैंडल से सीडीएस के हेलिकॉप्टर हादसे को राफेल घोटाले से जोड़ते हुए ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा था- रक्षा मंत्री पर्रिकर के बाद राफेल विमान खरीद प्रक्रिया में शामिल सीडीएस बिपिन रावत भी शायद इस दुनिया में नहीं रहे। राफेल घोटाला फ्रांस में खुलेगा, उतनी भारत में दुर्घटनाएं होना लाजमी है। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद हैंडल से यह ट्वीट हटा लिया गय। इस ट्वीट के बाद भाजपा नेता तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा ने लिखा था- कांग्रेस गद्दार थी, गद्दार है, और गद्दार ही रहेगी। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इस लोगों ने कांग्रेस को जमकर घेरा था। 

यह भी पढ़ें
Bipin Rawat के हेलिकॉप्टर क्रैश पर जिन्होंने जश्न मनाया, शर्मनाक ट्वीट किए- उन पर कार्रवाई करेगी कर्नाटक सरकार
CDS Bipin Rawat के हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद कांग्रेस नेता का घटिया ट्वीट, लोग बोले-गद्दारी तुम्हारे खून में है