बीजद के पूर्व प्रदेश महासचिव को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने साहू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि साहू ने कार्यस्थल पर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार साहू को एक महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुमार केन्द्रपाड़ा सहकारी ऋण समिति के अध्यक्ष भी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम ने रविवार की रात को साहू को केन्द्रपाड़ा स्थित उनके आवास से पकड़ा। गिरफ्तारी से पहले उनसे कई घंटे पूछताछ की गई। मोहंती ने, ‘‘साहू को धाराओं 354 और 506 समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।’’

महिला का आरोप- पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

बीजद के पूर्व प्रदेश महासचिव को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने साहू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि साहू ने कार्यस्थल पर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

उसने कहा कि पुलिस ने उसकी शिकायत अनदेखी की और बीजद नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। शिकायकर्ता ने इसके बाद अदालत का रुख किया। अदालत ने पुलिस को इस सिलसिले में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)