MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 10 Points: त्रिपुरा में क्या BJP दुबारा सत्ता में आएगी, वोटिंग खत्म होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य के लिए बड़ा दावा

10 Points: त्रिपुरा में क्या BJP दुबारा सत्ता में आएगी, वोटिंग खत्म होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य के लिए बड़ा दावा

Tripura Assembly election polls: त्रिपुरा में गुरुवार को वोटिंग खत्म हो गई। राज्य में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान होने से BJP खेमे में सबसे अधिक खुशी है। सत्तारूढ़ पार्टी को उम्मीद है कि रिजल्ट उनके पक्ष में होगा और दुबारा वह सरकार बनाने में सफल होंगे।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Feb 16 2023, 11:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : PTI

त्रिपुरा में गुरुवार को मतदान हुआ। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी गईं। यहां सभी आयु वर्ग के वोटर्स ने अपना वोट डाला। राज्य के सभी प्रमुख नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया। 

210
Image Credit : PTI

पोलिंग ऑफिसर्स ने कहा कि वाम दलों और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

310
Image Credit : PTI

कांग्रेस इकाई सहित कई ट्विटर हैंडल ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को टैग किया और ट्वीट किया कि कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। मतदान अधिकारियों ने जवाब दिया कि शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया था।

410
Image Credit : PTI

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि वह नतीजों को लेकर सकारात्मक हैं। इस चुनाव में एक्स-फैक्टर के रूप में देखी जा रही पार्टी टिपरा मोथा नेता प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि वह एक अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त थे।

510
Image Credit : PTI

30 से अधिक वर्षों के लिए त्रिपुरा में सीपीएम का राज रहा है। लेकिन 2018 में बीजेपी ने यहां शानदार सफलता हासिल की थी। बीजेपी ने राज्य की 60 सीटों में से 36 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

610
Image Credit : PTI

त्रिपुरा में सीपीएम ने 35 वर्षों तक शासन किया। इस बार कांग्रेस और वाम मोर्चा ने गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा। वाम मोर्चा राज्य की 60 में से 47 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

710
Image Credit : PTI

सीपीएम ने 2018 में 16 सीटें जीती थी। सीपीएम को उम्मीद है कि उनका गठबंधन करीब 13 सीटों पर वोट जोड़ने में मदद करेगा। लेकिन गठबंधन ने दोनों दलों की केरल इकाइयों के बीच भौंहें चढ़ा दी हैं जहां वे दशकों से कट्टर दुश्मन हैं।

810
Image Credit : PTI

टिपरा मोथा के चीफ रॉयल फैमिली के प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा ग्रेटर टिपरालैंड की मांग के साथ चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के पास स्थानीय पार्टी आईपीएफटी है। 2021 में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में आईपीएफटी का सफाया हो गया था। इस चुनाव में आईपीएफटी पांच सीटों पर मैदान में हैं।

910
Image Credit : PTI

बीजेपी ने शुरू में टिपरा मोथा के साथ तालमेल बनाने का प्रयास किया था। लेकिन भाजपा द्वारा घोषित किए जाने के बाद कि वह त्रिपुरा के किसी भी विभाजन की अनुमति नहीं देगी, यह गठबंधन नहीं हो सका। इसके बाद टिपरा मोथा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी पर सीपीएम-कांग्रेस की बी टीम होने का आरोप लगाते हुए अपना रुख सख्त कर लिया। देबबर्मा ने कहा कि भाजपा नागालैंड में एक बी-टीम है। मेघालय, शिलॉन्ग और गारो हिल्स में, वे किसी अन्य पार्टी की बी-टीम हैं। मिजोरम में भी किसी अन्य पार्टी की बी-टीम हैं। तमिलनाडु में भी यही हाल हैं। AIADMK की बी-टीम। पंजाब में बीजेपी, अकाली दल की बी-टीम हैं। बीजेपी भारत में कई पार्टियों की बी-टीम है। 

1010
Image Credit : Getty

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी द्वारा बेहद बेहतर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved