पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का बुधवार सुबह दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। मंगलवार को वे कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर पर ही बुधवार की सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का बुधवार सुबह दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। मंगलवार को वे कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर पर ही बुधवार की सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलीप गांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिलीप गांधी को लोगों की सेवा में अपने योगदान और गरीबों की मदद करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। 

कॉर्पोरेटर के रूप में शुरू किया करियर
80 के दशक के अंत में एक कॉर्पोरेटर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले गांधी ने 1999 में महाराष्ट्र के अहमदनगर से तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया। उन्होंने 2003 में वाजपेयी सरकार में शिपिंग मंत्रालय का प्रभार भी संभाला।

भाजपा नेता उमा खापरे ने कहा, अहमदनगर के विकास में दिलीप गांधी की प्रमुख भूमिका थी। उनके कार्यकाल के दौरान अहमदनगर में तेजी से विकास हुआ। पार्टी ने एक प्रमुख नेता को खो दिया है।

शिवसेना के कॉर्पोरेटर बालासाहेब बोराटे ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, दिलीप गांधी एक लोकप्रिय नेता थे। सभी दलों में उनके मित्र थे।