नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा के नेता एक के बाद एक राहुल और प्रियंका गांधी पर हमलावर हो रहे हैं। राजस्थान से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। 

जयपुर. नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा के नेता एक के बाद एक राहुल और प्रियंका गांधी पर हमलावर हो रहे हैं। राजस्थान से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा, जो लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश जला रहे हैं और पुलिस को मार रहे हैं और जो उनका समर्थन कर रहे हैं वे देश के दुश्मन हैं। फिर चाहे वे सोनिया गांधी हो, राहुल गांधी हों और प्रियंका गांधी वाड्रा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"हिंद महासागर में डूब सकते हैं"
- उन्होंने कहा, यदि वे पाकिस्तान को प्यार करते हैं तो वहां चले जाएं। यदि उन्हें बांग्लादेश से प्यार है तो वहां चले जाएं। यदि दोनों देश उन्हें नहीं रखना चाहते तो वे हिंद महासागर में डूब सकते हैं।

- इससे पहले हरियाणा के कैथल से भाजपा सांसद नायब सैनी ने राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। सैनी ने राहुल गांधी को महामूर्ख बताया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को नहीं पता कि नागरिकता कानून क्या है। लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। उन्होंने कहा कि वे मूर्खों में महामूर्ख हैं।