विवादों में रहने वाले टी राजा सिंह को पुलिस ने आरजीआई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है। टी राजा सिंह, मुंबई से मेडक जिला जा रहे थे। 

T Raja Singh arrested: तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को रविवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों व विवादों में रहने वाले टी राजा सिंह को पुलिस ने आरजीआई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है। टी राजा सिंह, मुंबई से मेडक जिला जा रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबह से ही साइबराबाद दंगा पुलिस और लोकल पुलिस तैनात

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को रोकने के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह से ही साइबराबाद दंगा पुलिस और स्थानीय पुलिस की कई टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया था। राज्य के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह, मुंबई से शहर में पहुंचे थे। यहां से वह मेडक जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनको एहतियातन हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद उनको आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सुपुर्द कर दिया गया है।

मेडक में सांप्रदायिक झड़प के बाद निषेधाज्ञा

दरअसल, मेडक जिले में गौवंशीय पशुओं के मुद्दे को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है। शनिवार की रात में यहां सांप्रदायिक झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। लेकिन टी राजा सिंह, निषेधाज्ञा के बाद भी वहां जाने के लिए अड़े हुए थे।