Monsoon Session: बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे SIR (Special Intensive Revision) के खिलाफ विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई एक गलती के चलते भाजपा को हमला करने का मौका मिल गया।

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।

विपक्ष ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, हो गई एक गलती

संसद परिसर में INDIA ब्लॉक के सदस्यों ने बिहार में हो रहे SIR (Special Intensive Revision) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसे वापस लेने की मांग की। सोनिया गांधी समेत विपक्षी दलों के नेता इस दौरान एक बैनर पकड़े हुए थे। इसपर लिखा था SIR- लोकतंत्र पर वार। हालांकि इसी पोस्टर पर विपक्ष से ऐसी गलती हो गई जिसपर भाजपा हमलावर है। दरअसल, पोस्टर पर लोकतंत्र की जगह लोकतंत् र लिखा था।

Scroll to load tweet…

अमित मालवीय ने कहा- लोकतंत्र होता है, 'लोकतंत् र’ नहीं

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर पोस्ट कर विपक्ष की गलती पर लोगों का ध्यान दिलाया। लिखा, "लोकतंत्र होता है, 'लोकतंत् र’ नहीं।"

Scroll to load tweet…

शहजाद पूनावाला बोले- कांग्रेस को दोष नहीं दे सकते

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर कहा, "कांग्रेस को दोष नहीं दिया जा सकता। वे न तो लोकतंत्र को लिख सकते हैं और न ही बचा सकते हैं। वे परिवार तंत्र और आपातकाल में विश्वास करते हैं!"

Scroll to load tweet…

भाजपा ने कहा- जो लोकतंत्र लिख नहीं सकते पाठ पढ़ाते हैं

भाजपा के X हैंडल से पोस्ट किया गया, "जिन्हें लोकतंत्र लिखना तक नहीं आता वो लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकले हैं।"

Scroll to load tweet…