संसद के शीलकालीन सत्र के दूसरे दिन झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने राज्य के साइबर क्राइम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकुड़, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा साइबर क्राइम का अड्डा बन चुके हैं। यह पूरे देश के लिए चिंता की बात है।  

नई दिल्ली. संसद के शीलकालीन सत्र के दूसरे दिन झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने राज्य के साइबर क्राइम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकुड़, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा साइबर क्राइम का अड्डा बन चुके हैं। यह पूरे देश के लिए चिंता की बात है। इस क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का एक कार्यालय होना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांधी परिवार की सुरक्षा का मामला भी उठा
- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सामान्य लोग नहीं है। वाजपेयी जी ने गांधी परिवार के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा की अनुमति दी थी। 1991-2019 से एनडीए दो बार सत्ता में आया लेकिन उनकी एसपीजी सुरक्षा कभी नहीं हटाया गया। 

- सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा, शौचालय एक बुनियादी आवश्यकता है। शौचालय सबसे आम चीजों में से एक है, लेकिन ट्रांसजेंडर / तीसरे लिंग के लोगों के लिए यह आसान नहीं है। इसके लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए सरकार से अनुरोध करें। पहले दिन लोकसभा में जम्मू-कश्मीर की स्थिति और फारूक अब्दुल्ला की रिहाई को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के 250वें सत्र के अवसर पर संबोधित किया।