भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने CIA दस्तावेज शेयर कर कांग्रेस पर रूसी फंडिंग का गंभीर आरोप लगाया है। दुबे के अनुसार, 150 से ज्यादा कांग्रेसी सांसद रूस के 'एजेंट' थे।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा 2011 में जारी एक दस्तावेज शेयर कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत संघ द्वारा "फंड" किया गया था, जो रूस के "एजेंट" के रूप में काम करते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट किया, “कांग्रेस, भ्रष्टाचार और गुलामी। यह अवर्गीकृत गुप्त दस्तावेज सीआईए द्वारा 2011 में जारी किया गया था। इसके अनुसार, दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत रूस द्वारा फंड किया गया था, जो रूस के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे?”

Scroll to load tweet…

कांग्रेस शासन के दौरान भारत में थे 1100 रूसी खुफिया एजेंट

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि पत्रकारों का एक समूह उनके "एजेंट" थे। निशिकांत दुबे ने दावा किया कि उनके द्वारा शेयर किए गए दस्तावेज में 16,000 समाचार लेखों की सूची है जो रूस ने प्रकाशित किए थे।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान रूसी खुफिया एजेंसी के 1100 लोग भारत में थे। उन्होंने नौकरशाहों, व्यावसायिक संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों और ओपिनियन मेकर्स को अपनी "जेब" में रखा था। कांग्रेस उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने सोवियत संघ के शासन के दौरान चुनाव के नाम पर जर्मन सरकार से 5 लाख रुपए लिए थे और हारने के बाद इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्ष बनीं।