देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग विभिन्न पार्टियों की सामाजिक भूमिका को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे। इस मामले में भाजपा एक पहल करने जा रही है। भाजपा देशभर में 'अपना बूथ कोरोना मुक्त' अभियान शुरू करने जा रही है। इसका मकसद बूथ लेवल पर संक्रमण को रोकने और लोगों की मदद करना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पदाधिकारियों को इस अभियान में जुट जाने को कहा है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन गए हैं। इसे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा है। नड्डा ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाकारियों और राज्य इकाइयों के प्रमुखों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि वे सहायता डेस्क बनाएं और लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग विभिन्न पार्टियों की सामाजिक भूमिका को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे। इस मामले में भाजपा एक पहल करने जा रही है। भाजपा देशभर में 'अपना बूथ कोरोना मुक्त' अभियान शुरू करने जा रही है। इसका मकसद बूथ लेवल पर संक्रमण को रोकने और लोगों की मदद करना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पदाधिकारियों को इस अभियान में जुट जाने को कहा है।

नड्डा ने कहा
जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोरोना मरीजों को अस्पताल में भती कराने की दिशा में आगे आना होगा। लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करें। उन्हें मास्क और सैनिटाइजर बांटें। वहीं प्लाज्मा दान करने के लिए प्रशासन और लोगों के बीच सेतु का काम करें। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि पार्टी इकाइयों को सफाई अभियान जैसे मामलों में भी आगे आना होगा। 

भारत की स्थिति खतरनाक पोजिशन पर
अमेरिका के बाद भारत दुनिया का सबसे संक्रमित देश बन चुका है। यहां पिछले 12 दिनों से 100 में से हर 16 या 17वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। भारत में अब तक 1,50,57,767 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,74,944 नए केस मिले हैं। अब तक 1,78,793 अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 1,620 लोगों की मौत हो चुकी है।