लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख नेता चिराग पासवान अब एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं। अमित शाह से चिराग पासवान की मुलाकात के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर यह घोषणा की है। 

नेशनल डेस्क। भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर अपने अभियान तेज कर दिए हैं। दिल्ली में एनडीए के शक्ति प्रदर्शन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख गुट के नेता चिराग पासवान अब एनडीए में शामिल होंगे। भाजपा ने आज शाम पार्टी होम मिनिस्टर अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात के बाद यह ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेपी नड्डा ने किया ट्वीट
सोमवार को भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने यह घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है। ऐसे में एनडीए परिवार उनका स्वागत करता है। चिराग पासवान दिवंगत नेता राम विलास पासवान के पुत्र हैं।

ये भी पढ़ें. राजस्थान की पूर्व CM राजे ने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की मीटिंग छोड़ी फिर ट्वीट कर दी जानकारी, क्या है इसके सियासी मायने

जमुई से सांसद हैं चिराग पासवान
दिवंगत नेता पासवान के पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ किन्हीं मुद्दों पर असहमति के कारण पिछले विधानसभा चुनाव से पहले अलग हुए थे। उनके चाचा पशुपति पारस जिन्हें चार सांसदों का समर्थन प्राप्त था, एनडीए के साथ बने हैं। अभिनेता से नेता बने चिराग पासवान बिहार में जमुई से सांसद हैं। 2014 में हुए चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। उसके बाद 2019 में भी सीट पर कब्जा बरकरार रखा था।

ये भी पढ़ें. 33 जवानों की कड़ी सुरक्षा में रहेंगे चिराग पासवान, खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी

चिराग ने अपने गुट के लिए मांगी 6 सीटें
सूत्रों ने संकेत दिए थे कि बिहार के अधिकांश छह प्रतिशत पासवान मतदाता चिराग पासवान के फुल समर्थन में हैं। ऐसे में भाजपा को भी एनडीए में उनकी जरूरत है। जानकारी के मुताबिक आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में चिराग पासवान ने अपने गुट के लिए छह सीटें मांगी थीं। हालांकि भाजपा की ओर से इस पर क्या यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पार्टी पिछले कुछ समय से एलजेपी के दोनों गुटों के बीच तालमेल पर जोर दे रही है।