महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे से फिर राजनीति गर्मा गई है। शनिवार को भाजपा ने मुंबई में आरक्षण के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की हल्की-फुल्की झड़प भी हो गई। 

मुंबई. महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण( OBC Reservation) को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई सहित राज्य में कई जगह प्रदर्शन किया। बता दें कि महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण घटाकर कम कर दिया गया है। भाजपा इसका विरोध कर रही है। गुरुवार को मुंबई में हुई बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और सदन में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कह दिया था कि अगर प्रस्तावित पांच जिला परिषद और पंचायत समित के चुनाव आगे नहीं बढ़ाए गए, तो बीजीपी हर सीट पर सिर्फ ओबीसी चेहरा ही मैदान में उतारेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यह है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC) के लिए आरक्षण पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में कुल सीटों पर 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि ओबीसी को 27 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। देवेंद्र फडणवीस का आरोप है कि राज्य सरकार ने कोर्ट में ठीक से जानकारी नहीं दी। राज्य सरकार को पिछड़ा वर्ग आयोग गठित करना चाहिए।

pic.twitter.com/RJIyIPj4de

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/ToAjeurPut

Scroll to load tweet…