भाजपा की ओर से लोक सभा चुनाव 2024 के लिए 14 अप्रैल को पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया जाएगा। इस घोषणा पत्र में सरकार बनने पर अगले पांच साल किए जाने वाले वादों की घोषणा होगी।  

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में पार्टियों की ओर से घोषणा पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र पहले ही जारी कर दिया है। अब भाजपा की ओर से 14 अप्रैल यानी कल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। भाजपा के घोषणा पत्र से देश की जनता को ढेरों उम्मीदें हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी ने नाम दिया संकल्प पत्र
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की ओर से जारी होने वाले घोषणा पत्र को पार्टी ने ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी 27 सदस्यों की समिति इस संकल्प पत्र को तैयार किया है। इसमें कई सारे वादे भी किए गए हैं। घोषणा पत्र को लेकर जनता से आने वालों सालों में देश हित में उठाए जाने कदमों को लेकर सुझाव मांगे गए थे। 5 लाख सुझाव भाजपा को प्राप्त हुए थे। इनको ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

संकल्प पत्र में हैं ये बातें
भाजपा के सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के अपने संकल्प पत्र में कई सारे दावे किए गए हैं। उनके मैनिफेस्टो में विकास, विकसित भारत, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और स्पेशली किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनके लाभ के लिए भी कई सारे ऐलान किए जाने की संभावना है। इस बार के मेनिफेस्टो की थीम ‘मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ रखी जाएगी।