दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उस वक्त भगदड़ की स्थिति बन गई, जब एक फ्लाइट में बम होने की अफवाह उड़ी। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। इसमें 180 यात्री सवार थे। अफवाह के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और विमा की जांच की गई। 

नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उस वक्त भगदड़ की स्थिति बन गई, जब एक फ्लाइट में बम होने की अफवाह उड़ी। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। इसमें 180 यात्री सवार थे। अफवाह के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और विमा की जांच की गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एयर पोर्ट के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इंडिगो की 6ई-843 फ्लाइट रविवार को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। उसी वक्त एक फर्जी कॉल आई। इसमें कहा गया कि फ्लाइट में बम रखा गया है। 

इंडिगो ने मामला दर्ज कराया
यात्रियों को उतार कर विमान की जांच की गई। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भरी। इंडिगो ने मामला दर्ज कराया है।