दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर से संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी। 

नई दिल्ली. दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर से संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गृह मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे के मुताबिक, हाई स्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह जाएगा।

डायनामिक फेयर नहीं होगा लागू
रेलवे ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत में भी डायनामिक फेयर लागू नहीं किया है। दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है। नयी दिल्ली और वैष्णो देवी कटरा के बीच न्यूनतम किराया 1630 रुपए और अधिकतम किराया 3015 रुपए है। यह ट्रेन रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रूकेगी।

रेलगाड़ी मंगलवार को छोड़कर सभी दिनों चलेगी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी।