पिछले दो महीनों के दौरान इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

भुज (गुजरात): सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सुबह गुजरात के कच्छ जिले के पास क्रीक क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया, इलाके में गश्त लगा रहे बीएसएफ जवानों के एक दल ने भारत-पाक सीमा पर सर क्रीक में लक्ष्मण प्वाइंट पर इन नौकाओं को पाया। नांव में मछली पकड़ने वाले उपकरण थे लेकिन उन पर कोई सवार नहीं था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


 पिछले दो महीनों के दौरान कई बार सामने आए हैं ऐसे मामले 

उन्होंने बताया कि नौकाओं को जब्त करने के बाद बीएसएफ ने सीमा से लगे इलाकों में खोजबीन अभियान शुरू किया लेकिन अभी तक कुछ भी संदेहजनक बात सामने नहीं आई है। बीएसएफ ने जानकारी दी, “इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह अभी भी चल रहा है लेकिन अभी तक इलाके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।” सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दो महीनों के दौरान इस तरह के कई मामलों के बारे में जानकारी दी है जब पाकिस्तानी नौकाएं इलाके में पाई गई हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)