महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेता सुनील खम्बे ने मतदान केंद्र पर हंगामा कर दिया। सुनील खम्बे ने ईवीएम का विरोध करते हुए मतदान केंद्र में स्याही फेंककर हंगामा किया। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यकर्ता ने ईवीएम मुर्दाबाद और  ईवीएम जलाओ के नारे लगाए। 

ठाणे (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेता सुनील खम्बे ने मतदान केंद्र पर हंगामा कर दिया। सुनील खम्बे ने ईवीएम का विरोध करते हुए मतदान केंद्र में स्याही फेंककर हंगामा किया। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यकर्ता ने ईवीएम मुर्दाबाद और ईवीएम जलाओ के नारे लगाए। उसे तुरंत पकड़कर पुलिस स्टेशन भेज दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

मतदान केंद्र से उठाकर ले गई पुलिस 
सुनील खम्बे में जैसे ही मतदान केंद्र पर हंगामा करना शुरू किया, वहां तैनात आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को उसे कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसका हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले गए। 

सुनील ने कहा, ईवीएम के कारण लोकतंत्र खतरे में है
सुनील ने लोगों को चेतावनी दी कि ईवीएम के कारण लोकतंत्र खतरे में है। खम्बे ने कहा कि ईवीएम लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। ईवीएम में बदलाव किया जा सकता है। हमें ईवीएम नहीं चाहिए। लोगों को एहसास होना चाहिए कि क्या हो रहा है। ईवीएम को जला दिया जाना चाहिए।