वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया है। सीतारमण ने 2 घंटे 40 मिनट तक बजट पेश किया। यह दोबारा सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार का पहला बजट है। इसमें मोदी सरकार ने हाल ही में बने केंद्रशासित राज्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख का भी ध्यान रखा है।

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया है। सीतारमण ने 2 घंटे 40 मिनट तक बजट पेश किया। यह दोबारा सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार का पहला बजट है। इसमें मोदी सरकार ने हाल ही में बने केंद्रशासित राज्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख का भी ध्यान रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बजट में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए दिल खोल कर खर्च किया है। सीतारमण ने ऐलान किया है कि जम्मू कश्मीर के लिए 30,757 करोड़ रुपए और लद्दाख के लिए 5,958 रुपए का ऐलान किया है। 

31 अक्टूबर को बने हैं केंद्रशासित राज्य
मोदी सरकार ने दोबारा सत्ता में आने के बाद अगस्त में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 हटा लिया था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को 31 अक्टूबर को दो केंद्रशासित राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।