चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों और बिहार की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 नवंबर को होंगे। रिजल्ट 10 नवंबर को आएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों की पूरी लिस्ट

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव होना है। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन की वजह से खाली हुई है।

इन सीटों पर नहीं होंगे चुनाव 

जिन सीटों पर चुनाव नहीं होंगे उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें हैं। आयोग ने कहा है कि इन राज्यों से ऐसे इनपुट मिले थे, जिसमें चुनाव कराए जाने में मुश्किलों का सामना किए जाने की बात कही गई। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव/ मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आयोग को इनपुट भेजे थे। असम, केरल, तमिलनाडु और बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 31.05.2021, 24.05.2021 और 30.05.2021 तक है। 

यहां देखें उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

जानिए कैसे मध्य प्रदेश में एक के बाद एक खाली हुईं 28 विधानसभा सीट

मध्य प्रदेश में सियासी संकट की शुरुआत 10 मार्च को हुई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई। इसके बाद जुलाई में बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। फिर मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा 3 विधायकों का निधन हो गया। यानी कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हो गईं। 

सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करेरा, पोहरी, बमोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, सांची, अनूपपुर, सावेर, हाटपिपलिया, सुवासरा, बदनावर, आगर मालवा, जोरा, नेपानगर, बड़ा मलहरा, मांधाता और ब्यावरा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।