चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे।
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे। इसी दिन पांच राज्यों प बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के भी नतीजे आएंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

इन राज्यों में हैं उपचुनाव
राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, कर्नाटक, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना की 14 सीटों पर उपचुनाव होना है। इनके साथ ही लोकसभा कर्नाटक की बेलगाम और आंध्र प्रदेश की तिरुपति सीट पर लोकसभा उपचुनाव होंगे।
किन सीटों पर चुनाव
| राज्य | सीटें |
| मध्य प्रदेश | दमोह |
| राजस्थान | सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद |
| गुजरात | मोरवा हदफ |
| महाराष्ट्र | पंढरपुर |
| उत्तराखंड | सल्ट |
| झारखंड | मधुपुर |
| कर्नाटक | बसवकल्याण और मस्की |
| मिजोरम | सेरछिप |
| नागालैंड | नोकसेन |
| ओडिशा | पिपिली |
| तेलंगाना | नागार्जुन सागर |
