पुलिस के मुताबिक जामिया नगर निवासी यह शख्स इसके पहले शस्त्र अधिनियम के एक मामले में संलिप्त था। उनकी पहचान वीडियोग्राफी और तकनीकी निगरानी के जरिए की गई।

नई दिल्ली: एक पखवाड़े पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के पास हुई हिंसा में शामिल होने के आरोप में सोमवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी असद अंसारी को कालकाजी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक जामिया नगर निवासी यह शख्स इसके पहले शस्त्र अधिनियम के एक मामले में संलिप्त था। उनकी पहचान वीडियोग्राफी और तकनीकी निगरानी के जरिए की गई।

हिंसा फैलाने के मामले में 11 लोगों की गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हिंसा और पथराव में संलिप्त पाया गया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हिंसा के मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)