मोदी कैबिनेट ने 12 नए औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे 12 लाख प्रत्यक्ष और 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे। यह प्रोजेक्ट 10 राज्यों में फैला होगा और इसमें 1.52 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा।
Industrial Smart Cities: मोदी कैबिनेट ने बुधवार 28 अगस्त को 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इन्हें नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (NICDP) के तहत 28,602 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाएगा। सरकार के इस कदम से 12 लाख डायरेक्ट और 20 लाख इनडायरेक्ट जॉब्स पैदा होंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत 10 राज्यों को कवर किया जाएगा और इसमें 1.52 लाख करोड़ रुपए की निवेश क्षमता होगी।
इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ निवेश को बढ़ावा देना
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस तरह के प्रोजेक्ट का मकसद मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचे का निर्माण करना, निवेश को बढ़ावा देना और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। स्मार्ट सिटीज को डिमांड से कहीं आगे जाकर डेवलप किया जाएगा और उनमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के निवेश को अपनी ओर खींचने के लिए डिजाइन की गई हैं।
इन 12 शहरों को बनाया जाएगा इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी
| क्रमांक | शहर | राज्य |
| 01 | खुरपिया | उत्तराखंड |
| 02 | राजपुरा, पटियाला | पंजाब |
| 03 | आगरा | उत्तर प्रदेश |
| 04 | प्रयागराज | उत्तर प्रदेश |
| 05 | गया | बिहार |
| 06 | दिघी पोर्ट | महाराष्ट्र |
| 07 | पाली, जोधपुर | राजस्थान |
| 08 | कोपार्थी | आंध्र प्रदेश |
| 09 | ओरवाकल | आंध्र प्रदेश |
| 10 | जहीराबाद | तेलंगाना |
| 11 | पलक्कड़ | केरल |
| 12 | जमशेदपुर-पुरुलिया-आसनसोल | झारखंड-पश्चिम बंगाल |
कैबिनेट ने 300 KM के तीन रेलवे प्रोजेक्ट को भी दी मंजूरी
केंद्रीय कैबिने ने करीब 296 किलोमीटर लंबी तीन प्रमुख रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी है। इन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 6,456 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन प्रोजेक्ट्स से रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही क्षेत्रीय विकास में भी तेजी आएगी।
- जमशेदपुर- पुरुलिया-आसनसोल (तीसरी लाइन - 121 KM)
- सुंदरगढ जिले के सरडेगा से रायगढ़ जिले के भालूमुडा तक 37 KM लंबी नई डबल लाइन।
- बरगढ़ रोड से नवापारा (ओडिशा) तक के लिए 138 KM लंबी नई रेल लाइन को मंजूरी।
ये भी देखें :
