यस बैंक में लोन फ्रॉड के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने मुंबई में 10 ठिकानों पर छापे मारे। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर सीबीआई ने छापे मारे में उनमें HDIL का ऑफिस, अशोक जयेश, उनके सहयोगी, राकेश और  सारंग वाधवान,  वरयाम सिंह के आवास शामिल हैं। 

मुंबई. यस बैंक में लोन फ्रॉड के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने मुंबई में 10 ठिकानों पर छापे मारे। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर सीबीआई ने छापे मारे में उनमें HDIL का ऑफिस, अशोक जयेश, उनके सहयोगी, राकेश और सारंग वाधवान, वरयाम सिंह के आवास शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीबीआई ने रियल इस्टेट फर्म हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) के प्रमोटर सारंग वाधवान और राकेश वाधवान ने खिलाफ 200 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में केस दर्ज किया है। 

Scroll to load tweet…


जेल में बंद हैं वाधवान
इससे पहले सितंबर में आर्थिक अपराध शाखा ने सारंग वाधवान को गिरफ्तार किया था। वाधवान को 1034 करोड़ रुपए के गोरेगांव इलाके में स्थित पत्राचाल के पुनर्विकास से जुड़े घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले वाधवान पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में जेल में बंद हैं।