भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने 89,000 वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट जय प्रकाश अग्रवाल को शिकस्त दी है। अग्रवाल लगातार खंडेलवाल को टक्कर दे रहे थे।

CHANDNI CHOWK Lok Sabha Election Result 2024 : दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने 89,000 वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट जय प्रकाश अग्रवाल (Jai Prakash Agarwal) को शिकस्त दी है। अग्रवाल लगातार खंडेलवाल को टक्कर दे रहे थे। दोनों के बीच वोटों की गिनती के दौरान उतार चढ़ाव बना हुआ था लेकिन आखिरी रिजल्ट आने पर प्रवीण खंडेलवाल ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद उन्होंने जनता का आभार जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चांदनी चौक लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- चांदनी चौक लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी हर्ष वर्धन को मिली थी जीत

- हर्ष वर्धन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ती 3 करोड़ घोषित की था

- 2014 में चांदनी चौक की जनता ने बीजेपी के हर्ष वर्धन को दिया जीत का आर्शीवाद

- 2014 में हर्ष वर्धन के पास कुल चल-अचल संपत्ती 2 करोड़, कर्ज 17 लाख-2 केस था

- चांदनी चौक चुनाव 2009 में यहां के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को दिया था अपना बहुमत

- कपिल सिब्बल ने 2009 में अपनी कुल प्रॉपर्टी की कीमत 31 करोड़ रु. घोषित की थी

- 2004 में लोकसभा इलेक्शन का परिणाम कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल के पक्ष में आया

- कपिल सिब्बल ने 2004 के लोकसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ती 15 करोड़ शो की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान चांदनी चौक सीट पर 1562283 मतदाता थे, जबकि 2014 के दौरान यह संख्या 1447230 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन ने 519055 वोट पाकर 2019 में चुनाव जीता था। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को 290910 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में चांदनी चौक सीट पर भाजपा ने कमल खिलाया था। डॉ. हर्ष वर्धन को 437938 वोट, जबकि आप उम्मीदवार आशुतोष को 301618 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट