भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सही लोकेशन का पता लगा लिया है। इसरो के मुताबिक, आर्बिटर से भेजी गई तस्वीरों से इसकी सही लोकेशन के बारे में पता लगाया गया है। हालांकि, अभी लैंडर से संपर्क नहीं हो पाया है।

नई दिल्ली. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सही लोकेशन का पता लगा लिया है। इसरो के मुताबिक, आर्बिटर से भेजी गई तस्वीरों से इसकी सही लोकेशन के बारे में पता लगाया गया है। हालांकि, अभी लैंडर से संपर्क नहीं हो पाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन पता लगाने में कामयाब हुए हैं। आर्बिटर से भेजी गईं थर्मल तस्वीरों के जरिए लोकेशन का पता लगाया गया है। हालांकि, अभी उससे संपर्क नहीं हो पाया। हम लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले टूटा था संपर्क
चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होनी थी। लेकिन लैंडर विक्रम का संपर्क लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले इसरो से संपर्क टूट गया था। तभी से वैज्ञानिक लगातार संपर्क साधने में जुटे थे। जब विक्रम चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह से 2.1 किमी दूर था, उसी वक्त लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया था।