पूरा देश ही नहीं विश्व अपने चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर उतरते हुए देखने को उत्साहित है। भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 5.45 मिनट से विक्रम 25 किलोमीटर की ऊंचाई नीचे उतरना शुरू करेगा।

Chandrayaan 3 live landing: भारत बुधवार को इतिहास रचने के करीब है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के नए अवसर प्रदान करेगा। चंद्रयान-3 आज यानी 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे इतिहास बनाएगा। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान-3 तैयार है। इस ऐतिहासिक घटना का पूरे विश्व में लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लैंडिंग काउंटडाउन कब शुरू होगा?

पूरा देश ही नहीं विश्व अपने चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर उतरते हुए देखने को उत्साहित है। भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 5.45 मिनट से विक्रम 25 किलोमीटर की ऊंचाई नीचे उतरना शुरू करेगा। इस पूरे प्रॉसेस में कम से कम 15 मिनट लगेंगे। माना जा रहा है कि लैंडर के भारतीय समयानुसार शाम 6.04 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करेगा।

कब देखना है?

चंद्रयान-3 के इतिहास बनाने वाले काउंटडाउन का टेलीकॉस्ट नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और और डिज़नी + हॉटस्टार दोनों प्लेटफार्मों पर होगा। टेलीकॉस्ट 23 अगस्त 2023 को शाम 4 बजे शुरू होगा। यह प्रसारण विक्रम के लैंडिंग से पहले शुरू होगा जो लगभग 5:45 IST से होना है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव कवरेज 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे शुरू होने वाला है।

कहां देखना है?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को इसरो वेबसाइट, इसरो के यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल के साथ-साथ नेशनल ज्योग्राफिक टीवी चैनल सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर देखी जा सकती है। डिज्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।

इसरो द्वारा स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से भी चंद्रयान -3 लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की पेशकश की गई है। लाइव वेबकास्ट स्थापित करने के अलावा, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अनुरोध किया कि कॉलेज इस घटना के बारे में अपने शिक्षकों और छात्रों के बीच प्रचार करें। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा'अगर सब कुछ फेल हो जाता है,कुछ भी काम नहीं करेगा, फिर भी लैंडिंग होगी। केवल एल्गोरिदम ठीक से काम करें। अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी लैंडिंग में सक्षम है।'

यह भी पढ़ें:

चांद का कीजिए सबसे नजदीकी दीदार: लैंडिंग के लिए लगातार आगे बढ़ रहे चंद्रयान-3 ने भेजी फोटो