केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया। 

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा हटाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह अपमानजनक और मूर्खतापूर्ण निर्णय है। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने ट्वीट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा ली गई वापस

उन्होंने कहा, ‘‘ गांधी परिवार को दी गई एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का सरकार का निर्णय एक अपमानजनक और मूर्खतापूर्ण निर्णय है। कहा जाता है- विनाश काले विपरीत बुद्धि।’’ बता दें कि, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि गांधी परिवार को अब पूरे भारत में सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलेगी।

Scroll to load tweet…

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)