भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में सीमा से अपने 10 हजार जवान पीछे हटा लिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीनी सैनिक हट गए हैं। चीन ने यह कदम ठंड के चलते उठाया है।

नई दिल्ली.  भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में सीमा से अपने 10 हजार जवान पीछे हटा लिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीनी सैनिक हट गए हैं। चीन ने यह कदम ठंड के चलते उठाया है। दरअसल, लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे हो गया है। ऐसे में कठिन हालात के चलते चीनी सेना ने यह कदम उठाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने करीब 10 हजार सैनिक पीछे बुलाए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा के पास जहां चीनी सैनिक ट्रेनिंग करते थे, वह जगह फिलहाल खाली नजर आ रही है। 

चीन ने तैनात किए थे 50 हजार सैनिक
15 जून को भारत और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इससे पहले से चीन पूर्वी लद्दाख में सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा था। वहीं, गलवान हिंसा के बाद अमेरिकी एजेंसी ने चीन के सीमा पर 50 हजार सैनिक तैनात होने का दावा किया था। ये सैनिक जून से ही यहां जमा थे। 

गलवान हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, इसमें चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।