शहीद अग्निवीर अजय कुमार को मिले मुआवजे को लेकर उठाए गए सदन में विपक्ष के सवालों का सेना ने जवाब दिया है। उन्होंंने शहीद के परिजनों को कितनी सम्मान राशि दी गई यह भी बताया है।

नेशनल न्यूज। शहीदअग्निवीर अजय कुमार को मुआवजा न मिलने का मुद्दा तेजी से उठा है। राहुल गांधी ने भी संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया था कि में शहीद अग्निवीर अजय कुमार को मुआवजा मिलने की बात जो भाजपा ने कही थी वह झूठी थी।इसे लेकर सेना ने ट्वीट कर स्पष्टीकरण दिया है कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार को मुआवजे की राशि मिल चुकी है। उन्हें करीब 98 लाख रुपये मिल चुके हैं। शहीद को मुआवजा देने की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें हर तरह से गलत और झूठी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया के पोस्ट को सेना ने किया खारिज
भारतीय सेना ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे कुछ पोस्ट से पता चला है कि ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। जबक ऐसा नहीं है और शहीद के परिवार की हर संभव मदद और मुआवजा दिया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।

अब तक कुल 98.39 लाख रुपये का भुगतान
सेना ने बताया है कि अग्निवीर अजय के परिवार को कुल देय राशि में से 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के तुरंत बाद अंतिम खाता निपटान पर भुगतान किए जाएंगे। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी जो अग्निवार को जल्द भुगतान की जाएगी। सेना ने फिर अपनी बात दोहराते हुए जोर दिया कि शहीद नायक को मिलने वाली परिलब्धियां अग्निवीरों सहित दिवंगत सभी सैनिकों के निकटतम परिजनों को शीघ्रता से दी जाती है।

Scroll to load tweet…