तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए झड़प में घायल पुलिसकर्मी  को गंभीर चोट आई है। जिसमें पुलिसकर्मी के कान के पर्दे फट गए है। 

नई दिल्ली. दिल्ली में बीते शनिवार तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में घायल पुलिसकर्मी अमित चौहान के कान का पर्दा फटा गया है और चिकित्सकों ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शरीर पर आई गंभीर चोट

चौहान को इस झड़प में गंभीर चोटें आई हैं। चौहान की पत्नी रजनी चौहान ने बताया,‘‘अमित को आखों, घुटनों,कंधों और कान सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोट आई हैं। कान का पर्दा फट जाने के कारण चिकित्सकों नें उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।’’

दो साल की है बेटी 

उनकी दो साल की एक बेटी है। बेटी अपने मां के साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अपने सास के साथ रहती हैं। उनके पति एक दशक से अधिक समय से दिल्ली पुलिस में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ सोमवार को जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और परिवार वाले उन्हें ले कर मेरठ आए तब मुझे पता चला कि उन्हें गंभीर चोंटे आई हैं और तीस हजारी अदालत में झड़प में घायल हुए लोगों में वह भी शामिल हैं।’’