बीजेपी की की दिल्ली इकाई ने अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाकर अपने प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। सात दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत कर दी थी। 

नई दिल्ली. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में घरों के मालिकाना हक के लिए लोगों को रजिस्ट्री सौंपी और प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट कर दिया। उन्होंने बीजेपी से जनता को गुमराह न करने की बात कही। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल ने कहा, 'पहले आपने कहा कॉलोनियां पक्की करेंगे, अब कह रहे हो कॉलोनियों को पक्का नहीं करेंगे, तो फिर कच्ची कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है? खेती की जमीन पर घर की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है? फर्जी रजिस्ट्री मत कीजिए। वोट के लिए लोगों को मत फंसाइए। कल आप ही इनकी सीलिंग करने लगोगे।' केजरीवाल ने हरदीप पुरी को रट्वीट करते हुए ये जवाब दिया।

Scroll to load tweet…

बीजेपी ने कॉलोनियों में लगाए होर्डिंग

भाजपा ने फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2020 ते लिए बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी की की दिल्ली इकाई ने अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाकर अपने प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। सात दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत कर दी थी। पार्टी ने अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में होर्डिग लगाईं हैं, जहां लिखा गया है कि 'अनधिकृत' का कलंक हटा दिया गया है और लोग 'अधिकृत' कॉलोनियों के निवासी बन गए हैं, वे अब मालिक हैं।

पीएम मोदी के कार्यों को भुनाएगी पार्टी

विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर 1,731 अनधिकृत कालोनियों में 5,000 से अधिक होर्डिग इन क्षेत्रों में पैठ बनाने के इरादे से लगाई गईं हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इन कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा हाल ही में की। भाजपा चुनाव में इनके समर्थन और वोट पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।