प बंगाल की मुख्यमंत्री ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को बूथ लेवल तक पहुंच बनाने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने भाजपा को बाहरी बताते हुए कहा, बंगाल को सिर्फ राज्य के लोग चलाएंगे, बाहरी नहीं। 

कोलकाता. प बंगाल की मुख्यमंत्री ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को बूथ लेवल तक पहुंच बनाने के लिए अभियान शुरू किया। इसके तहत ममता 2021 तक राज्य के हर बूथ पर लोगों को संबोधित करेंगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने भाजपा को बाहरी बताते हुए कहा, बंगाल को सिर्फ राज्य के लोग चलाएंगे, बाहरी नहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममता ने कहा, बंगाल के खिलाफ साजिश रचने वाली केंद्र सरकार कहती है कि राज्य में हर दिन हिंसा होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बारे में क्या, जहां 'जंगल राज्य' है। ममता ने कहा, उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? लोग पुलिस के पास केस दर्ज कराने से डर रहे हैं। एक घटना में कई पुलिसवालों की हत्या कर दी गई। 

Scroll to load tweet…


भाजपा को प बंगाल के लोग मुंह तोड़ जवाब देंगे- ममता
ममता ने कहा, केंद्र सरकार ने हमारी उपेक्षा की है। पश्चिम बंगाल के लोग उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे। बाहरी लोग राज्य नहीं चलाएंगे। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है, वे लोगों को मारने और उकसाने की बात करते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा, पूरे देश में डर की वजह से लोग बोल नहीं पा रहे हैं। हम बंगाल के चुनाव में भाजपा को बंगाल से बाहर फेंक देंगे। तृणमूल सरकार फिर सरकार बनाएगी। अगले चुनाव राज्य और देश को नई दिशा दिखाएंगे।