एथिस्ट रिपब्लिक नाम के एक ट्विटर हैंडल कुछ टी-शर्ट्स की तस्वीरें शेयर की गई थी। इनमें से एक टी-शर्ट पर काली देवी की फोटो बनी थी। वकील ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए मामला दर्ज कराया है। 

नई दिल्ली. सरकार के साथ जारी विवाद के बीच ट्विटर इंडिया की मु्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। ट्विटर के खिलाफ 5वां केस दर्ज किया गया है। हिंदू देवी के अपमान को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है। देवी की आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने पर ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी और ट्विटर हैंडल एथिस्ट रिपब्लिक के केस दर्ज कियाा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला
एथिस्ट रिपब्लिक नाम के एक ट्विटर हैंडल कुछ टी-शर्ट्स की तस्वीरें शेयर की गई थी। इनमें से एक टी-शर्ट पर काली देवी की फोटो बनी थी। वकील ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए मामला दर्ज कराया है। 

इसे भी पढ़ें- नई मुसीबत में फंसा Twitter india, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में FIR के बाद MD को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा


ट्विटर पर अब तक 5 केस

  • गाजियाबाद पुलिस ने लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और वीडियो के मामले।
  • देश का गलत झंडा दिखाने पर बुलंदशहर में केस।
  • देश का गलत झंडा दिखाने पर मध्य प्रदेश की साइबर सेल में भी केस।
  • चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज किया।
  • हिंदू देवी को लेकर किए गए पोस्ट कंटेंट पर केस।

क्यों हुआ केस
ट्विटर ने भारत में थर्ड पार्टी कंटेंट के लिए मिली लीगल शील्ड को खो दिया है। अब ट्विटर के ऊपर आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। भारत में नए IT नियम लागू हो चुके हैं।