पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पांचों राज्यों की नई महिला प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। 

Appointment of Presidents of Pradesh Mahila Congress: कांग्रेस ने पांच राज्यों के महिला संगठनों में बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान राज्य समेत, महिला कांग्रेस के पांच प्रदेशों के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पांचों राज्यों की नई महिला प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस प्रदेश में किसको मिली महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पांच राज्यों में महिला कांग्रेस की नई मुखिया का ऐलान किया है। कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती लाम थंतिया कुमारी को बनाया गया है। बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ.सरवत जहां फातिमा को बनाया गया है तो जम्मू-कश्मीर में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शमीमा रैना होंगी। त्रिपुरा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरबनी घोष चक्रबोती को बनाया गया है तो राजस्थान में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम को बनाया गया है।

राज्य संगठनों को मजबूत करने में जुटी हैं पार्टियां

लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी दल अपने संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। बीजेपी ने बीते दिनों पांच राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों को हटा दिया और नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया। बीजेपी ने पांचों राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के तौर पर भी अपने कई केंद्रीय मंत्रियों व संगठन मंत्रियों को तैनात किया है। क्षेत्रीय पार्टियां भी लगातार अपने संगठन में फेरबदल कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें:

असम में परिसीमन प्रक्रिया जारी रहेगी: Supreme Court ने कहा-जांचेंगे इलेक्शन कमीशन इस प्रक्रिया को अकेले अंजाम देने में सक्षम या नहीं