कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' (Donate for Desh) अभियान शुरू किया। 'डोनेट फॉर देश' वेबसाइट का डोमेन भाजपा के पास है। इस वेबसाइट से भाजपा को दान दिया जा सकता है। 

नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha elections) से पहले कांग्रेस ने सोमवार को 'डोनेट फॉर देश' (Donate for Desh) अभियान शुरू किया। अभियान लॉन्च होते ही यह जानकारी सामने आई कि भाजपा ने इस मामले में पहले ही नहले पर दहला वाला काम कर रखा था। दरअसल, कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' अभियान शुरू किया, लेकिन भाजपा ने पहले ही 'डोनेट फॉर देश' वेबसाइट का डोमेन अपने नाम कर लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। 'डोनेट फॉर देश' नाम के इस अभियान का उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पैसे जुटाना है। कांग्रेस ने लोगों से कम से कम 138 रुपए या फिर 1,380 रुपए और 13,800 रुपए का दान देने की अपील की है। कांग्रेस सोशल मीडिया पर 'डोनेट फॉर देश' हैशटैग का प्रचार कर रही है। हालांकि इससे भाजपा को भी लाभ हो रहा है। इसी नाम की वेबसाइड का डोमेन भाजपा के पास है।

DonateForDesh.Org पर क्लिक करने पर पेज यूजर को भाजपा की वेबसाइट पर ले जाता है। इसमें पार्टी को दान देने की सुविधा दी गई है। डोमेन की मालिक भाजपा है। इसी तरह, DonateForDesh.com यूजर्स को OpIndia वेबसाइट के सब्सक्रिप्शन पेज पर ले जाता है। फिलहाल, कांग्रेस के पास अपने 'डोनेट फॉर देश' अभियान के लिए डोमेन donateinc.in है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने शुरू की क्राउडफंडिंग, खड़गे ने बताया क्यों मांग रहे 138 रुपए चंदा

क्या है डोनेट फोर देश अभियान?

कांग्रेस ने पार्टी की स्थापना के 138 साल पूरे होने पर डोनेट फोर देश अभियान लॉन्च किया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि इसकी प्रेरणा महात्मा गांधी द्वारा 1920-21 तक चलाए गए 'तिलक स्वराज फंड' से ली गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की चुनाव मशीनरी की तुलना में उसे फंडिंग की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए पार्टी ने आम लोगों से चंदा लेने का फैसला किया है।