चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर जिले की चमकौर साहिब विधानसबा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।  2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

चंडीगढ़. कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल गया। दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के नए CM होंगे। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इससे पहले कहा जा रहा था कि सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। लेकिन लास्ट मौके पर उनके नाम पर सहमति नहीं बनी और चरणजीत सिंह चन्नी को नया सीएम बनाया गया है। 

Scroll to load tweet…

चरणजीत सिंह चन्नी के नए सीएम के रूप में चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी खुशी जताई। चन्नी के चुने जाने के साथ ही पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीटकर बताया कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चरणजीत सिंह चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह का धुर विरोधी नेता माना जाता है।

कौन हैं चन्नी
चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर जिले की चमकौर साहिब विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। 2007 में वो पहली बार निर्दलीय चुनाव जीते थे इसके बाद उन्होंने दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

कैप्टन कैबिनेट में थे मंत्री
चन्नी रामदासिया सिख कम्युनिटी से हैं। 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में उन्हें टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मंत्री बनाया गया था। अमरिंदर सिंह के खिलाफ अगस्त में हुई बगावत में चन्नी प्रमुख थे।