केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर क्षेत्र से विधायक ए जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही। ए जॉन के इस्तीफे के साथ ही पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है।

नई दिल्ली. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर क्षेत्र से विधायक ए जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही। ए जॉन के इस्तीफे के साथ ही पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है। जॉन कुमार ने 2019 में कामराज नगर से उपचुनाव जीता था। उनके इस्तीफे से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की ताकत 10 हो गई। कांग्रेस को डीएमके (3) और एक निर्दलीय का समर्थन है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

ए जॉन कुमार के अलावा दो मंत्रियों, ए नमस्सिवम और मल्लादी कृष्णा राव और एक विधायक ई थेपयन्थन ने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस विधायक एन धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में विधानसभा में कांग्रेस की ताकत 15 से 10 पर पहुंच गई है। 

विरोधी पक्ष में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के सात और अन्नाद्रमुक के चार हैं। भाजपा के तीन पदाधिकारियों को विधान सभा के सदस्यों के रूप में नामित किया गया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नमसिवम और थेप्पेनथान भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में अब विधानसभा में विपक्ष के पास 14 सीटें हैं। वहीं सत्ता पक्ष के पास भी 14 सीटें हैं। 

साल 2016 में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

पुडुचेरी में साल 2016 में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को 15 सीट मिली थी। वर्तमान में यहां पर कांग्रेस की सरकार है और वी नारायणस्वामी मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के अलावा AINRC को 8, AIADMK को 4, DMK को 2 और एक निर्दलीय विधायक की जीत हुई। यहां पर भाजपा के 3 नामित विधायक हैं। पुडुचेरी में आठ जून तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि अगले कुछ महीनों में एक साथ पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होंगे।