तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने परीक्षा पर चर्चा हैशटैग के साथ एक मीम शेयर किया है। मीम में एक प्रश्नपत्र शेयर किया गया है।

Shashi Tharoor meme on Paper leak and UP: कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश पर तंज कसते हुए एक मीम शेयर किया है। थरूर के कटाक्ष पर केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने उन पर हमला बोलते हुए इसे यूपी वालों का अपमान बताया है।

क्या मीम शशि थरूर ने किया शेयर?

तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने परीक्षा पर चर्चा हैशटैग के साथ एक मीम शेयर किया है। मीम में एक प्रश्नपत्र शेयर किया गया है। सवाल पूछा गया है कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? इस पर परीक्षार्थी ने जवाब दिया है कि वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाए उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं। कॉपी चेक करने वाले विद्यार्थी को 10 में 10 नंबर दिया है। उसने रिमार्क लिखा: सम्मान लायक हो बेटा।

अब बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने बोला हमला?

शशि थरूर के पोस्ट के बाद भाजपा नेताओं और मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह सज्जन अक्सर विभिन्न संस्कृतियों (पहले पूर्वोत्तर और अब उत्तर प्रदेश) पर बहुत ही तीखे शब्दों में व्यंग्य करते रहते हैं। वे पागलपन की मोहक फुसफुसाहटों के आगे झुक गए हैं, उनका मन विक्षिप्तता के अलौकिक कोहरे में बह रहा है।

Scroll to load tweet…

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शशि थरूर के पोस्ट की निंदा करते हुए लिखा: मुझे अपने राज्य और उसके लोगों को इस तरह की निंदनीय टिप्पणियों के साथ स्टीरियोटाइप करके नीचा दिखाने में कोई मज़ाक नहीं दिखता। यूपी का ऐसा अपमान निंदनीय है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

Scroll to load tweet…

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा-भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्मी भरी राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अन्य साथी भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्मी भरी राजनीति - यही कांग्रेस का तरीका है, जिसे इस स्वयंभू वैश्विक नागरिक ने बखूबी प्रदर्शित किया है। कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के एक और "वैश्विक नागरिक" पित्रोदा ने भारतीयों को अफ्रीकी, चीनी, मध्य पूर्वी आदि बताया था। इस तरह की श्रेष्ठता की भावना कांग्रेस के डीएनए में गहराई से समाई हुई है।

Scroll to load tweet…

यूपी के मंत्री बोले- कांग्रेस ने फिर किया यूपी का अपमान

यूपी सरकार के बिजली मंत्री एके शर्मा ने लिखा कि अपने नेता के चुनाव जीतते ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का हमेशा की तरह पुनः अपमान करना शुरू कर दिया। जीवनदान देने वाले प्रदेश की जनता का धन्यवाद भी ठीक से नहीं किया मरी हुई कांग्रेस ने और उल्टे अब ये अपमान। शशि थरूर जी से कुछ बेहतर उम्मीद की भी नहीं जा सकती लेकिन यूपी के बारे में उनका आज का व्यंग पूरे प्रदेश और प्रदेशवासियों का घोर अपमान है।पहले भी इनके अनेक नेताओं को पाल-पोस कर प्रधानमंत्री और सरकार का मुखिया बनाने वाले इस राज्य के लिए कांग्रेस ने कुछ किया नहीं। कांग्रेस के नेताओं को यह मालूम होना चाहिए कि इसी राज्य में सत्यवादी महाराजा हरिश्चन्द्र हुए; यहीं से भगवान बुद्ध ने सत्य और अहिंसा का पाठ पूरी मानव जाति को पढ़ाया; इसी भूभाग से जगतगुरु भगवान कृष्ण ने गीता का ज्ञान पूरी श्रृष्टि को दिया; इसी राज्य में भगवान राम ने व्यक्ति को पुरुषोत्तम बनने का मार्ग दिखाया; यह भूमि भगवान विश्वनाथ की भूमि है जो आदिगुरु और सुरगुरु माने जाते हैं; यह पतित पावनी माँ गंगा और पुण्य सलिला माँ यमुना, माँ सरयू और माँ सरस्वती की पावन भूमि है। ऐसे उत्तर प्रदेश का अपमान करने वाली कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। अन्यथा यहाँ की जनता उनसे हिसाब करेगी। कांग्रेस की यह मानसिकता अत्यंत निंदनीय है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें:

हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अल्पसंख्यक समुदाय ने किया वोट, यह समाज केवल सांप्रदायिकता में रहता लिप्त