वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के गिरते स्तर के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका समेत तमाम देशों के मुकाबले हमारी जीडीपी ग्रोथ ज्यादा है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा।

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के गिरते स्तर के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका समेत तमाम देशों के मुकाबले हमारी जीडीपी ग्रोथ ज्यादा है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता संजय झा ने कहा कि भारत को नए वित्त मंत्री की सख्त जरूरत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय झा ने ट्वीट किया, ''भारत को नए वित्त मंत्री की सख्त जरूरत है। प्रतिष्ठित महिला (निर्मला सीतारमण) का कहना है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट चीन और अमेरिका से ज्यादा है। लेकिन मैडम, अमेरिका की 21 ट्रिलियन डॉलर और चीन की 14.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है। क्या आपको पता है कि बेस लेवल का क्या मतलब होता है? हम 2.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर हैं। 

Scroll to load tweet…


इससे पहले सीतारमण ने कहा, ''ऐसा नहीं है कि मंदी की समस्या सिर्फ भारत के लिए है बल्कि दुनिया के बाकी देश भी इस समय मंदी का सामना कर रहे हैं। भारत सरकार आर्थिक सुधार की दिशा में लगातार काम कर रही है। हमारी अर्थव्यवस्था दूसरों के मुकाबले काफी मजबूत है।''

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Scroll to load tweet…