बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कोरोना के चलते राष्ट्रीय पार्टियों को इस बार 30 स्टार प्रचारक बनाने की छूट दी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। 

पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कोरोना के चलते राष्ट्रीय पार्टियों को इस बार 30 स्टार प्रचारक बनाने की छूट दी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इस लिस्ट में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा और सचिन पायलट को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ रही चुनाव
कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में कांग्रेस को 70 सीटें मिली हैं। बाकी पर राजद और वाम दल अपने उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेस ने अभी तक 21 सीटों पर उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। 

तीन चरणों में होने हैं चुनाव
बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वहीं, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।