Congress cwc meeting :  पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, बल्कि उसके हाथ से पंजाब भी छिन गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्‍यों में (Five State elections 2022) करारी हार के बाद कांग्रेस (Congress) भारी निराशा में है। पार्टी का जी-26 ग्रुप एक्टिव हो गया है। इस बीच आज पार्टी ने CWC और CPP की अहम मीटिंग रखी है। हालिया विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस राहुल और सोनिया के इस्तीफे होने की बात भी कही जा रही है, हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इन खबरों का खंडन किया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) शाम चार बजे पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

इस बीच, सुबह 10 बजे बजट सत्र को लेकर एक बैठक शुरू हुई। दरअसल, सोमवार से बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू होना है और यह 8 अप्रैल तक चलेगा। इसको लेकर बैठक चल रही है। इसमें सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, के सुरेश और जयराम रमेश जैसे नेता भाग ले रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब खोया, बाकी राज्यों में भी बुरा प्रदर्शन
गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, बल्कि उसके हाथ से पंजाब भी छिन गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पार्टी की स्थिति खराब होती दिख रही है। इन चुनावों में प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। माना जा रहा था कि प्रियंका के फॉर्मूले यूपी में पार्टी को बढ़त दिलाएंगे, लेकिन वहां भगवा में रंगी जनता को भाई-बहन की जोड़ी रास नहीं आई। यूपी में कांग्रेस महज 2 सीटें जीत पाई। 

यह भी पढ़ें एक डोसे के साथ 100 रुपए का सांभर, ऐतराज जताया तो मालिक ने छह पर्यटकों को कमरे में किया लॉक

जी-23 समूह के कई नेता भी बना रहे रणनीति
अगस्त 2020 में पार्टी नेताओं के एक वर्ग ‘जी-23’ ने पार्टी आलाकमान पर सवाल उठाए थे। इन्होंने पद छोड़ने तक की बात कही थी। अब पांच राज्यों में हुई करारी हार के बाद ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को भी बैठक की। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। यह ग्रुप एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस समूह में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे नेता शामिल हैं। बताते चलें कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में इस बार मनीष तिवारी जैसे नेताओं को शमिल नहीं किया गया था। 

यह भी पढ़ें जीत का विजय जुलूस : पंजाब में आम आदमी पार्टी का जोश हाई, आज अमृतसर में मनाया जाएगा जश्न, ये नेता होंगे शामिल