देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का मन बना चुकी है। पार्टी 11 जून को देशभर में ईंधन की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। 

नई दिल्ली. देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का मन बना चुकी है। पार्टी 11 जून को देशभर में ईंधन की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई के मुद्दे पर भी प्रदर्शन करेंगे। इन विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बिंदू राजस्थान होगा, यहां फरवरी में ही पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई है। 

Scroll to load tweet…


तेजी से बढ़ रहीं कीमतें
राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसारा ने कहा, केंद्र की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बेकाबू हो गई। सभी जरूरी सामानों, जैसे पेट्रोल, डीजल, और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। 

उन्होंने दावा किया है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2014 में क्रूड ऑयल की कीमत 108 प्रति बैरल थी और देश में पेट्रोल की कीमतें 71 रुपए/ लीटर थी। वहीं, अब 2021 में जब क्रूड की कीमतें 61 प्रति बैरल थी लेकिन अब देश में पेट्रोल 102.82 प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 95.96 प्रति लीटर हैं।