कांग्रेस पार्टी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं और इस यात्रा के लिए एक प्रोमो वीडियो तैयार किया गया था। 

Congress vs Bjp. कांग्रेस पार्टी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं और इस यात्रा के लिए एक प्रोमो वीडियो तैयार किया गया था। इस प्रोमो वीडियो में जिस कविता का प्रयोग किया गया, वाजपेयी जी की कविता थी, जिसे बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आवाज दी थी। कांग्रेस पार्टी को जब इस गलती का पता चला तो आनन-फानन में वीडियो डिलीट कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2016 में स्मृति ईरानी का भाषण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत न्याय यात्रा के प्रोमो का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और मजे की बात यह रही कि इसमें जो कविता है, वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2016 में लोकसभा में अपनी स्पीच के दौरान यह कविता पढ़ी थी। जब यह वीडियो लोगों ने सुना तो कांग्रेस को गलती के बारे में जानकारी दी गई। तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई यूजर्स ने शेयर कर दिया था। यह वीडियो कांग्रेस के भारत न्याय यात्रा को प्रमोट करने के लिए तैयार किया गया है। वीडियो में दिए गए ग्राफिक्स में पढ़ा जा सकता है कि एक बच्चा पूछता है डैड गूजपंप क्या होता है। फिर डैड जवाब देते हैं गूजबंप, आओ मेरे साथ। इसके बाद स्मृति ईरानी की आवाज वाला वीडियो चलने लगता है।

वीडियो में क्या कहा जा रहा है

बीजेपी सबसे बड़े नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को स्मृति ईरानी की आवाज में वीडियो में सुना जा सकता है। इसमें वे कहती हैं, हम जिएंगे तो इस भारत के लिए, मरेंगे तो इस भारत के लिए और मरने के बाद भी गंगाजल में बहती हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज आएगी-भारत माता की जय। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी इसके लेखक और वॉयस ओवर के बारे में नहीं जानती थी, इसलिए प्रयोग किया गया। बाद में गलती का अहसास हुआ तो वीडियो डिलीट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें

एयरपोर्ट से लेकर 6 नई वंदे भारत तक... Rs 15,000 Cr के इन प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे पीएम मोदी