राहुल गांधी सहित 6 नेताओं के अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद Congress vs Twitter की लड़ाई चरम पर है। राहुल गांधी ने वीडियो जारी करके इसके लिए भाजपा पर आरोप मढ़े। इस पर वे ट्रोल हो गए।

नई दिल्ली. लंबे समय तक केंद्र सरकार की आंखों की किरकिरी बने रहे twitter इंडिया ने जब राहुल गांधी सहित 6 बड़े नेताओं के अकाउंट ब्लॉक किए, तो कांग्रेस नाराज हो गई है। इस लड़ाई को अब इंडियन यूथ कांग्रेस(NYC) के प्रेसिंडेट श्रीनिवास बीवी अपने अकाउंट के जरिये लड़ रहे हैं। लेकिन यह लड़ाई Congress vs Twitter नहीं, Rahul Gandhi vs bjp हो गई है। 

अब फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट होगा ब्लॉक!
इस बीच खबर है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने राहुल गांधी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। आयोग ने रेप पीड़िता के परिजनों के फोटो शेयर करने को पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन बताया है।

राहुल गांधी ने शेयर किए वीडियो
अपना अकाउंट ब्लॉक होने की घटना के बाद राहुल गांधी ने वीडियो जारी किया है। इसे श्रीनिवास बीवी अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें कहा गया कि Twitter एक खतरनाक गेम खेल रही है। इस पर लोगों की गजब प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

pic.twitter.com/njs4V5dEVJ

Scroll to load tweet…

twitter पर मिले ऐसे कमेंट्स
#राहुल गांधी जी...संसद में न बोलने और बोलने की अनुमति न देने में अंतर है। दु:ख की बात है कि दो भारी हार के बाद भी आप लोग सीखते नहीं दिख रहे हैं। संसद में आप लोग अराजकता फैला रहे हैं, यह कोई भी समझ सकता है। 

#जब बीजेपी के twitter अकाउंट सस्पेंड हो रहे थे; तो आप चुप थे, अब अपने पर आए तो रोना शुरू। हमारा लिए तो हंसी का डेली डोज खत्म हो गया।

#गालिब दिल बहलने के लिए ख़्वाब अच्छा है।

#यह आदमी(हंसी की इमोजी के साथ)! जब बीजेपी के ट्वीट्स को हरी झंडी दिखाई गई, तो कांग्रेस भारतीय कानूनों(सोशल मीडिया गाइड लाइन) पर ट्विटर का समर्थन क्यों कर रही थी? आग लगेगी तो आएंगे घर सभी के जद में, क्या शहर में सिर्फ हमारा ही मकान थोड़े है। ( सही शेर-लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है-राहत इंदौरी)

#कुछ दिन पहले ट्विटर लोकतंत्र का ध्वजवाहक था, जब उसने मंत्री के कुछ खाते को ब्लॉक कर दिया था, अब यह है।बस प्रमुख समस्याओं से चिपके रहें मुद्रास्फीति, जीडीपी, टीकाकरण आदि ये रोज-रोज सीरियल ड्रामा करके अपना नाम खराब कर रहे हैं।

समझ में आ गया? तो ट्विटर का बहिष्कार करिए और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित तत्काल ट्विटर को छोड़ दो।

pic.twitter.com/hKUBqgJ8Ub

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/yuVFnZbTNf

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें-अब आई कांग्रेस की बारी; twitter ने ब्लॉक किए 5 नेताओं के अकाउंट; तो याद आए 'किम जोंग'

इस वजह से हुए ब्लॉक
दिल्ली में नाबालिग बच्ची के रेप और मर्डर मामले में पीड़िता के परिजनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करने पर Twitter ने राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 5 अन्य बड़े नेताओं के अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए। इसे लेकर कांग्रेसियों ने अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने अन्य twitter अकाउंट के जरिये Twitter को उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन करार दिया है। कांग्रेस पार्टी का भी अकाउंट सस्पेंड twitter ने बुधवार रात सोशल मीडिया गाइडलाइन का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस पार्टी के अधिकृत अकाउंट(@INCIndia) सहित पार्टी के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला, AICC महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें
मंदिर से 'टीका' लगाकर मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शेयर किए फोटोज, तो twitter पर मिले ये कमेंट्स
फोटू के पीछे क्या है: बाढ़ में उतरकर PM को कोसने वालीं Mamata Banerjee के इस Graph की कहानी twitter पर ट्रोल
राहुल गांधी ने मांगी Article 370 की बहाली, तो हुए ट्रोल-'दूध मांगोगे खीर देंगे; कश्मीर मांगोगे चीर देंगे'