कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की देवरिया से महिला कार्यकर्ता तारा यादव का कहना है कि एक ओर पार्टी हाथरस में पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रही है। दूसरी ओर पार्टी बलात्कारी को टिकट दे रही है। 

देवरिया. कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की देवरिया से महिला कार्यकर्ता तारा यादव का कहना है कि एक ओर पार्टी हाथरस में पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रही है। दूसरी ओर पार्टी बलात्कारी को टिकट दे रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, देवरिया में कांग्रेस ने उपचुनाव में मुकुंद मणि भास्कर को टिकट दिया है। पार्टी की बैठक में तारा यादव ने मुकुंद मणि को टिकट दिए जाने पर हंगामा किया। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

रेपिस्ट को दिया टिकट
मीडिया से बातचीत में महिला कार्यकर्ता का कहना है कि पार्टी ने गलत आदमी को टिकट दिया। वह रेपिस्ट है। मैंने ये बात कांग्रेस नेता सचिन नायक के सामने रखी थी, कि आपने गलत आदमी को टिकट दिया। इससे पार्टी की छवि खराब होगी। लेकिन यहां मेरे साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा, पार्टी ने टिकट देने का गलत फैसला लिया है। इससे पार्टी की छवि खराब होगी। उत्तर प्रदेश में देवरिया समेत 7 सीटों पर उपचुनाव होना है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर पूछा, ऐसे बीमार लोग कैसे राजनीति में आ जाते हैं? उन्होंने इस मामले में संज्ञान लेने की भी बात कही।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साधा निशाना

Scroll to load tweet…