कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कोरोना संक्रमण फैलाने का मदद कर रहा है। बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1.26 लाख नए केस आए हैं। पिछले साल संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र सबसे भयावह स्थिति में है। यहां 24 घंटे में  59,907 नए मामले सामने आए हैं। जानिए देश का हाल...

नई दिल्ली. पिछले साल की तुलना में इस बार कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। इसकी एक वजह लोगों की लापरवाही भी है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज करना संक्रमण को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1.26 लाख नए केस आए हैं। इनमें 684 मरीजों की जान चली गई। हालांकि 59 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले साल संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र सबसे भयावह स्थिति में है। यहां 24 घंटे में 59,907 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 12.8M लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.8M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 166K की मौत हो चुकी है। दुनिया में अब तक 133M केस आ चुके हैं। इनमें 75.4M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2.89M की मौत हो चुकी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच किस राज्य ने उठाया क्या कदम, जानें...

  • मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान-पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम 6 बजे से शनिवार, रविवार और सोमवार के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हम बड़े शहरों में कंटेनमेंट क्षेत्र भी बना रहे हैं। उसे भी बंद किया जाएगा। मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है।
  • नोएडा में 17 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं को छोड़कर रात 10 से सुबह 5 बजे तक सब बंद।
  • महाराष्ट्र में अप्रैल के अंत तक एक्टिव केस 11 लाख तक पहुंचने की आशंका।
  • लखनऊ में कोविड19 संक्रमण पर नियंत्रण करने 15 अप्रैल तक चिकित्सा, नर्सिंग और पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़ कर समस्त सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी प्रबंधधीन विद्यालय, महाविद्यालय एवम् शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।
  • महाराष्ट्र में स्थिति को बिगड़ता देख केंद्र ने राज्य में 30 टीमें भेजने का फैसला किया है।
  • अब वर्कप्लेस (Work Place) पर भी वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरू हो सकता है। यानी कार्यस्थल पर 100 पात्र लाभार्थी होने पर वहीं कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। केंद्र ने राज्य/ केंद्रशासित प्रदेशों को इसे 11 अप्रैल को लॉन्च करने के निर्देश दिए हैं।
  • न्यूजीलैंड ने भारत से आ रहे लोगों की एंट्री पर 11 से 28 अप्रैल तक लगाई रोक।
  • उत्तरप्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।
  • पुणे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं।
  • उत्तराखंड के आईआईटी रुड़की में 60 केस मिलने के बाद संस्थान के पांच हॉस्टलों को सील कर दिया गया है।
  • देहरादून के दून स्कूल में 9वीं क्लास के 8 बच्चों के अलावा 5 टीचर संक्रमित मिले हैं। 
  • मध्य प्रदेश सरकार ने अगले तीन महीने तक सभी सरकारी दफ्तर हफ्ते में 5 दिन खोलने का आदेश जारी किया है।
  • पंजाब में 30 अप्रैल तक रात 9 से सुबह 5 बजे कर्फ्यू रहेगा।
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन की 9 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं।
  • असम के हेल्थ मिनिस्टर हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-मुंबई और कर्नाटक से हवाई यात्रा से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य है। वे वहां से टेस्ट रिपोर्ट लेकर आते हैं, तो भी यहां टेस्ट करवाना पड़ेगा। हम 2-3 दिन में प्रतिदिन 1 लाख टेस्ट करने की कोशिश करेंगे। लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू की जरूरत नहीं है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…