यह भीड़ दिखाती है कि देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लोग खुद न्यौता दे रहे हैं। यह वीडियो उज्जैन के महाकाल मंदिर का है। यहां सावन सोमवार पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री भी दर्शन करने पहुंचे थे। 

उज्जैन. कैसे लोग कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं और प्रशासन कैसे फेल साबित हो रहा है, यह वीडियो यह गवाही दे रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर का है। यहां सावन सोमवार पर इतनी भीड़ उमड़ी कि महाकाल के दर्शन करने सोशल डिस्टेंसिंग छोड़िए, भगदड़ की स्थिति बन गई। हैरानी की बात है यह है कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित कई वीआईपी भी दर्शन करने पहुंचे थे। वीआईपी सुरक्षा के चलते व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्यवस्थाएं सारी फेल
वीआईपी के मंदिर में पहुंचने से पुलिसवाले भी व्यवस्थाएं संभाल पाने में नाकाम रहे। इस दौरान मंदिर के गेट नंबर-4 पर इतनी भीड़ जुट गई कि अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। एक समय ऐसा भी आया, जब भगदड़ की आशंका बनी। पुलिसवाले भी धक्कामुक्की के चलते कुछ न कर सके। हैरानी की बात यह है कि कोरोना के चलते मंदिर में सुबह 6 से रात 8 बजे तक निगेटिव रिपोर्ट के साथ सिर्फ 3500 लोगों ही एंट्री दी जा रही है।

देश और मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण
देश में पिछले 24 घंटे में 30 हजार से अधिक नये मामले मिले। इस दौरान 42 हजार रिकवर हुए। इसी दौरान 418 की मौत हुई। सबसे अधिक केस केरल में 11 हजार से अधिक मिले। मध्य प्रदेश फिलहाल 6 केस ही मिले। इस समय सिर्फ 140 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.73 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.28 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 66,03,112 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44,19,12,395 हुआ।

 भारत में 132 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए मामले 30,000 से कम आए हैं।​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.39% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है।

pic.twitter.com/yxJxIYkAU5

Scroll to load tweet…